Ads

धान विक्रय हेतु अब किसान अपने हाथो से अपना टोकन जारी कर सकेंगे , किसान टोकन तुंहर हाथ Android Mobile App शासन ने किया जारी

Kisan Tokan Tuhar Hath Android Mobile App/Online Tokan System/Download Android /App For Kisan Tokan


छत्तीसगढ़- राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 01 नवम्बर 2022 को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ होगा. 

शासन द्वारा धान खरीदी निति खरीफ विपणन वर्ष 2022_23 अनुसार 
  • धान कॉमन २०४० रूपये प्रति क्विंटल 
  • धान ग्रेड ए २०६० रूपये प्रति क्विंटल 
  • मक्का १९६२ रूपये प्रति क्विंटल 
की दर से  धान खरीदी की अधिकतम सीमा १५ क्विंटल प्रति एकड़ , मक्का १० क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित  खरीदी किया जाना है 

छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर अब समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को धान विक्रय के लिए घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजीकृत किसान को धान विक्रय हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के उद्देश्य से एन.आई.सी. द्वारा एन्ड्रॉयड एप ‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ विकसित किया गया है।



किसान टोकन App डाउनलोड --क्लिक करें

‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ एप की सहायता से प्रत्येक पंजीकृत किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इस एप द्वारा किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी पंजीकृत रकबा, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी आदि की सभी नवीनतम जानकारियां प्राप्त होंगी। इस एप के उपयोग से पंजीकृत किसानों द्वारा संबंधित समिति उपार्जन या उपार्जन केन्द्रों में आगामी 7 दिवस तक टोकन प्राप्त किया जा सकता है। एप के माध्यम से संबंधित समिति या उपार्जन केन्द्र में प्रत्येक दिन की खरीदी क्षमता के 30 प्रतिशत की सीमा तक ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। उक्त सीमा में भी सीमांत, लघु व दीर्घ कृषकों को उनकी पंजीकृत संख्या के अनुपात में टोकन हेतु समान अवसर उपलब्ध होगा।

संबंधित समिति उपार्जन केन्द्र में शेष 70 प्रतिशत खरीदी क्षमता की मात्रा ऑफलाइन टोकन हेतु उपलब्ध रहेंगी। ताकि जो किसान एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने में असुविधा महसूस करते हैं। उन्हें पूर्व वर्षों की भांति समिति मॉड्यूल से टोकन प्राप्त हो सके।

ये भी आपके काम  की है 

क्या आपके खाते में धान विक्रय की राशि 48 घंटे ज्यादा होने के बाद भी नहीं आया , कही आपका खाता inoperative तो नहीं है , देंखे जानकारी
एप के माध्यम से टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व वर्षों में समिति माड्यूल से टोकन जारी करने की व्यवस्था करने की प्रक्रिया के अलावा अतिरिक्त रूप से की जा रही है। इस प्रकार कृषकों को ऑनलाइन एवं ऑफलाईन दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त हो सकेगा।

उक्त एप के उपयोग से निम्नलिखित लाभ संभावित हैं- समिति/उपार्जन केन्द्रों में टोकन प्राप्त करने हेतु किसानों की भीड़ में कमी आएगी।

किसानों को घर बैठे धान बेचने हेतु टोकन प्राप्त हो सकेगा, उन्हें समिति, उपार्जन केन्द्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

किसानों को अपनी पंजीयन संबंधित जानकारी जैसे व्यक्तिगत, भूमिगत/खाता/धान खरीदी एवं भुगतान की जानकारी भी सुगमता से प्राप्त हो सकेगी।

टोकन तुंहर हाथ एंड्राइड एप्प (KMS 22-23) डाउनलोड करें 29/10/2022


किसान अपने हाथो से अपना टोकन जारी कर सकेंगे

पंजीकृत किसानों को धान खरीदी हेतु टोकन जारी की प्रक्रिया के सुन्यवस्थित प्रबंधन हेतु टोकन तुंहर हाथ एण्ड्राइड एप्प विकसित किया गया है। इस एप्प की सहायता से प्रत्येक किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकता है।

Kisan_Tokan_Android_App_Download किसान द्वारा स्वयं टोकन अपनी सुविधा व् समिति के दैनिक लिमिट के अनुसार टोकन जारी होगा , जो किसानो के साथ खरीदी केंद्र में कार्यरत कर्मचारीयों के लिए भी बहुत ही ज्यादा सुविधा प्रदान करेगा !
 टोकन के लिए उपार्जन केंद्र में लगने वाली भीड़ व टोकन जारी में होने वाली अनियमितता से बचा जा सकेगा !

Kisan Tokan Tuhar Hath Android App के द्वारा किसान अधिकतम 3 टोकन जारी कर सकेंगे , जिसमे निरस्त होने वाले टोकन की संख्या भी शामिल होगा !

इस एप्प के द्वारा किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी की सभी नवीनतम जानकररी प्राप्त होगी |

टोकन काटने सम्बंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश


1. एक किसान का अधिकतम 3 टोकन बनाने की अनुमति है (जिसमें निरस्त किये गये टोकन भी शामिल होंगे) ।

2. किसान को जारी तीनों टोकनों का योग किसान से धान खरीदी योग्य मात्रा के बराबर या कम होना अनिवार्य है

3. टोकन में धान की मात्रा 0.40 क्वि. प्रति बोरा के अनुपात में प्रविष्ट करना अनिवार्य है ।

4. नया टोकन बनाने हेतु रविवार से शुक्रवार तक 09:30AM से 05:30PM की समय सीमा निर्धारित है

5. टोकन में तौल हेतु दिनांक में आज के दिनांक की अनुमति नही है

6. टोकन में तौल हेतु दिनांक में शनिवार, रविवार एवं शासकीय अवकाश के ,दिनांकों के चयन की अनुमति नही है

7. बैंक खाता सत्यापित नही हुए किसानों का टोकन जारी करने की अनुमति नही है ।

8. डी.एम.आर. कैश और डी. एम. आर. वस्तु ऋण खाता सत्यापित नही हुए ऋणी किसानों का टोकन जारी करने की अनुमति नही है

9. किसान का एक ही दिनांक का 2 टोकन जारी करने की अनुमति नही है

10. नया टोकन जारी करने से पहले पिछले दिनांकों के लंबित टोकन की कार्यवाही (दिनांक संशोधन/ निरस्त ) सोसाइटी द्वारा करना अनिवार्य है ।

11. टोकन जारी हेतु शेष धान की मात्रा की गणना निरस्त टोकन को छोड़कर की जाएगी ।

12. आज से आगामी 7 दिनों का टोकन जारी करने की अनुमति है

टोकन तुंहर हाथ एण्ड्राइड एप्प के पंजीयन व डाउनलोड करने व् उपयोगकर्ता रजिस्ट्रेशन के लिए निर्देश 

Kisan_Tokan_Android_App_Download
इस एप्प का उपयोग करने के लिए कृषक को समिति के पंजीयन क्रमांक के आधार पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।


एप्प को सबसे पहले Mobile में  Install करने पर रजिस्ट्रेशन पेज प्रदर्शित होगी ।

Kisan_Tokan_Android_App_Download
  • "आप पहले से पंजीकृत हैं? यहां क्लिक करें"
  • "धान आवक टोकन जारी हेतु नियम"
मोबाइल स्क्रीन पर  पेज प्रदर्शित होगी ।




धान आवक टोकन जारी हेतु महत्वपूर्ण निर्देशों का भलीभांति आवलोकन कर आगे बढ़ें।
समिति से जारी किसान कोड दर्ज कर जानकारी देखें बटन पर क्लिक करें ।

  • कोड दर्ज करे FCXXXXXXXXXXXXX
Kisan_Tokan_Android_App_Download


जिसके बाद किसान का नाम, जिला, उपार्जन केन्द्र एवं मोबाईल नं. प्रदर्शित होगा।


मोबाइल नं. परिवर्तित करने हेतु EDIT पर क्लिक कर नया मोबाइल नं. दर्ज करें | उसके उपरांत
ओ.टी.पी. प्राप्त कर ओ.टी.पी. , पिन दर्ज कर |


नोट: पिन आपके द्वारा ४ अंको का दिया गया पासवर्ड है |




सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के बाद इस एप्लीकेशन का डैशबोर्ड स्क्रिन प्रदर्शित होगा ।
जिसमें टोकन के लिए आवेदन करने का प्रावधान, किसान की जानकारी, किसान के भूमि, बैंक
खाता, टोकन एवं धान खरीदी की जानकारी उपलब्ध होगी।


टोकन हेतु आवेदन

  • टोकन के लिए आवेदन करने हेतु बटन पर क्लिक करें। 
  • जिससे टोकन दिनांक चुनने का पेज प्रदर्शित होगा, जिसमें आगामी 7 खरीदी दिनांकों का टोकन जारी हेतु उपलब्ध मात्रा प्रदर्शित होगी । 
  • जिसमें से वांछित दिनांक के लिए आवेदन करने हेतु बटन पर क्लिक करें।


Kisan_Tokan_Android_App_DownloadKisan_Tokan_Android_App_Download



















चयनित दिनांक के लिए टोकन जारी हेतु वर्तमान स्थिति की जानकारी प्रदर्शित होगी । जिसके अनुरूप
धान की मात्रा प्रविष्ट कर पुष्टि उपरांत सुरक्षित करने पर तैयार टोकन का टोकन क्रमांक प्रदर्शित होगा ।

किसान की जानकारी


  • इस मैनु से किसान की व्यक्तिगत जानकारी प्रदर्शित होगी, जिसमें किसान का ग्राम, तहसील, जिला एवं रकबा का विवरण होगा।

भूमि संबंधि जानकारी

  • इस मैनु से किसान का खसरा अनुसार धान एवं मक्का का रकबा एवं गिरदावरी की जानकारी प्रदर्शित होगी।

बैंक खाता की जानकारी

  • इस मैनु से किसान के बैंक खाता का विवरण प्रदर्शित होगा ।

टोकन संबंधी जाजकारी

  • इस मैनु से किसान को जारी टोकनों की जानकारी प्रदर्शित होती है। यहां टोकन की पावतीभी डाउनलोड की जा सकती है।

धान खरीदी की जानकारी

  • इस मैनु से किसान से टोकन अनुसार धान खरीदी एवं भुगतान की जानकारी प्रदर्शित होगी ।

कृषक पहले से ही पंजीकृत

  • अगर कृषक द्वारा भूलवश किसान टोकन एप्प मोबाइल से हटा दिया जाता है ,तो नीचे दिये गये लिंक पर जाकर किसान कोड एव पिन की प्रवष्टि कर टोकन एप्प पुनः चालू करे |

पिन रिसेट

  • अगर कृषक पिन भूल गया है तो नीचे दिये गये लिंक पर जाकर पिन रिसेट कर सकते है |

कैसे डाउनलोड करे "किसान टोकन तुंहर हाथ"  (Kisan Tokan Tuhar Hath Android Mobile App)


  1. किसान टोकन तुंहर हाथ Android Mobile App Download करने के लिए इस 🔗 लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते है.
  2. ऐप डाउनलोड कर "किसान टोकन तुंहर हाथ" में क्लिक कर इनस्टॉल करें 
  3. Direct डाउनलोड 🔗🖇️ टोकन तुंहर हाथ एंड्राइड एप्प (KMS 22-23) डाउनलोड करें 29/10/2022



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Ads Area